61 केंद्रों में कल होगी प्री-बीएड, प्री-डीएलएड परीक्षा, 18439 परीक्षार्थी ने कराया पंजीयन

प्री-बीएड, प्री-डीएलएड परीक्षा,

धमतरी | व्यापमं द्वारा 30 जून को प्री-बीएड व प्री-डीएलएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। जिले में परीक्षा 61 केंद्रों में 2 पालियों में होगी। इसमें शामिल होने के लिए 18439 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है। प्रवेश के दौरान मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा।

Pre- B.Ed, D.Ed Exam 2024

प्री-बीएड की परीक्षा प्रथम पॉली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 27 केंद्रों में 8041 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्री-डीएलएड की प्रवेश परीक्षा द्वितीय पॉली में दोपहर 2 से शाम 4.15 बजे तक 34 केन्द्रों में 10398 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Pre- B.Ed, D.Ed Exam 2024

 

परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में सुबह 9.30 बजे व दोपहर 1.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ अपना प्रवेश पत्र व फोटो पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी परीक्षा केन्द्र में लेकर आना है। सुबह 10.15 बजे एवं दोपहर 2.15 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए डॉ. श्रीदेवी चौबे समन्वयक एवं डिप्टी कलेक्टर आरके कृपाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता दल का भी गठन किया है। शांति व्यवस्था बनाने पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

Leave a Comment